फ़ॉलोअर

बुधवार, 28 दिसंबर 2022

कर्म धर्म तब फल पाता

 #कर्म धर्म तब फल पाता 

कर्म धर्म तब फल पाता, जब हृदय से किया जाता 

बिना भेदभाव से सेवा कमाता, मन साधु धूलि में मिल जाता 

मैं मेरी का भाव मिटाता, तूं तेरी का स्वभाव मन का बन जाता 

सेवा सिमरन सत्संग में जीवन बिताता, गुरु उपदेश पर चलना जिंदगी का ध्येय बन जाता 

स्वरचित एवं मौलिक 

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा , जम्मू कश्मीर 



सोमवार, 26 दिसंबर 2022

सरहिंद की दीवार

 #सरहिंद की दीवार

सरहिंद की दीवार अधर्म पर धर्म की प्रतीक बन गई

गुरु के लालों की शहादत स्वाभिमान से जीने का जोश भर गई


स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा , जम्मू कश्मीर 

शनिवार, 24 दिसंबर 2022

चमकौर की जंग


 " गुरुपिता ने पुत्र जोड़ा का चमकौर की जंग में वार दिया 

परमपिता परमात्मा का शुक्रिया कोटि कोटि वार किया

सरहिंद की दीवार में दो पुत्र को सुबा सरहिंद ने दीवार में चुनवाया दिया

माता गुजरी जी ने भी सचखंड की ओर प्रस्थान किया

 गुरु परिवार ने मानवता की सेवा कमाते शहादत का जाम     पिया    

लोगों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया। "

स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा, जम्मू कश्मीर 

माता गुजरी के पोतों की कहानी

 #माता गुजरी के पोतों की कहानी 

माता गुजरी के पोतों की बड़ी विचित्र कहानी 

शहादत दिवस को याद कर आंखों में भर जाता पानी 

पिता दशमेश जैसा जग में कोई नहीं दानी 

दूसरा कोई नहीं दिखा उनका सानी।

सरसा नदी का बड़ा गया पानी 

शहादत के सफ़र की शुरू हो गई कहानी

सरसा नदी भी कर बैठी मनमानी

सैकड़ों सिक्खों ने दे दी प्राणों की कुर्बानी।

चमकौर गढ़ी ने पहली बार देखा ऐसा दानी 

मानवता की सेवा में जो पुत्रों की दे गया कुर्बानी

माता गुजरी का लाल दानियों का दानी 

कुर्बानियों को याद कर सबकी आंखों से बहने लगता है पानी




स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा, जम्मू कश्मीर 

शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022

माता गुजरी

 #माता गुजरी 

" सर्द हवाएं जिसको हिला नहीं पाई 

धर्म कर्म को जिसने निभाने की कसम खाई

अपने पोतों को गुरु उपदेश पर

 दृढ़ता से रहने की सीख सिखाई 

धन्य धन्य  गुजरी माई सारी सृष्टि से आवाज़ आई ।"

स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा , जम्मू कश्मीर 







गुरुवार, 22 दिसंबर 2022

चमकौर की जंग

 #चमकौर की जंग 

" चमकौर की जंग में गुरु के लालों ने अपना शौर्य दिखाया 

लाखों की मुगल फौज में अपना पराक्रम दिखलाया 

गुरु तेग बहादुर के पोतों ने कुल के मान को बढ़ाया 

गुरु अर्जुन देव की शहीदी परम्परा में अपना नाम दर्ज करवाया।"

स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा, जम्मू कश्मीर 


बुधवार, 21 दिसंबर 2022

चमकौर गढ़ी

 #चमकौर गढ़ी 

" चमकौर गढ़ी शहीदों का इतिहास सुनाती है

गुरु गोविंद सिंह जी के लालो की शौर्य गाथा हृदय से गाती है 

गुरु के प्यारे सिक्खों की शहादत की गवाह बनकर 

नम आंखों से विदाई दे जाती है

बिना कफ़न के पुत्रों की लाशें छोड़ जाने वाले

 समदर्शी दशमेश पिता की महिमा जग को सुनाती है ।"

स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा , जम्मू कश्मीर 

सोमवार, 19 दिसंबर 2022

सरसा नदी

 #सरसा नदी 

" सरसा नदी ऐसा बन गई स्थान 

गुरु परिवार के बिछुडे का बन गई निशान 

गुरु परिवार धर्म के नाम पर हो गया कुर्बान

शहादत की गाथा गाता सारा जहान 

प्रेम सच्चाई का मार्ग नहीं आसान

इस मार्ग का पथिक  प्राण भी देता लोक हित में दान ।"


स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा, जम्मू कश्मीर


शनिवार, 17 दिसंबर 2022

तेरा नाम जहाज

 #तेरा नाम जहाज  

" प्रीतम प्यारे तेरा नाम जहाज , 

मुझ अवगुणहारी का बेड़ा कर दे पार 

तूं ही बेड़ी तूं ही मल्लाह

तूं दाता बेपरवाह ,सारा संसार तेरा ही परिवार 

तेरा हुक्म से ही चलती सारी कायनात की कार ।"


स्वरचित एवं मौलिक 

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा, जम्मू कश्मीर 


ताड़ना

 #ताड़ना 

" सतगुरु की ताड़ना सुन ले मेरे मनमीत 

इस जग में सबसे उत्तम है सतगुरु की सीख 

छोड़ दे मन लोगों की भीड़ ,अंत में न होगी कोई पीर 

सतगुरु की सीख मन में देती धीर ,

सतगुरु की महिला गहर गंभीर ।"


स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा, जम्मू कश्मीर 

मन के रस भोग

 #मन के रस भोग 

" मन के रस भोग लगा देते है काया में रोग

कारण इसके जीवन सारा बन जाता शोक

बिगड़ जाता इंसा का लोक परलोक

इस सत्य से अनजान हैं सब लोक । "


स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा, जम्मू कश्मीर 

शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022

शरणाई

#शरणाई

 " तेरी शरणाई में माधो मैं मेरी गंवाई 

तेरी अकथ महिमा गाने से मन में आ गई भलाई 

अब जान ली तेरी ठाकुराई 

सृष्टि के कण कण में कुलमालिक तेरी ही रोशनाई ।"

स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा, जम्मू कश्मीर 

गुरुवार, 15 दिसंबर 2022

धन दौलत का मान

 #धन दौलत का मान 

" धन दौलत का मान करता है मूर्ख अनजान

जब उड़ जाएंगे प्राण धरा का धरा रह जाएगा झूठा अभिमान ।"


स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा, जम्मू कश्मीर 

सोमवार, 12 दिसंबर 2022

अकाल पुरुष

 #अकाल पुरुष 

" अकाल पुरुष परमपिता परमात्मा की महिमा हम गाते हैं 

मनुष्य जन्म सबको उद्देश्य बताते हैं 

अकाल पुरुष परमपिता परमात्मा .....................







         


स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा , जम्मू कश्मीर 



शर्मसार

 #शर्मसार 

" मेरे परवदगार जीउ शर्मसार हुआ मैं कर्म अपने के साथ 

   दर पड़े को उबार लो दे कर अपना हाथ ।"


स्वरचित एवं मौलिक

 अमरजीत सिंह

जिला - सांबा, जम्मू कश्मीर 


शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022

संघर्ष का मार्ग

 #संघर्ष का मार्ग 

संघर्ष का मार्ग अपना लेता वो बहादुर इंसान है

संघर्ष से  ही होता उज्ज्वल नाम 

मुश्किलों , कठिनाइयां जाती है भाग 

जिसमें है आगे बढ़ने का साहस 

दुख ,दर्द , तकलीफों से राह नहीं बदलता 

सिर्फ बातों से नाम नहीं चमकता 

स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला सांबा , जम्मू कश्मीर 


ईर्ष्या का भाव‌ कर त्याग

 #ईर्ष्या का भाव‌ कर त्याग 

 ईर्ष्या का भाव‌ चलो करें त्याग 

यही है सच्चे धर्म का मार्ग

हर एक धर्म ग्रंथ यही सिखाता

सबको सब्र संतोष का महत्व बतलाता


स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा, जम्मू कश्मीर 


मन मेरे सब मायाजाल

 #मन मेरे सब मायाजाल 

" मन मेरे सब मायाजाल ,फंसकर इसमें होता सबका बुरा हाल 

सब ओर फैला काल का जाल ,पांच विकार इसके दलाल ।"


स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा , जम्मू कश्मीर 



क्रोध

 #क्रोध 

" क्रोध सब गुणों को खा जाता

      अच्छे बुरे की समझ भुलाता 

रिश्तों को तार तार कर जाता

          भक्ति भावना को हृदय से मिटाता ।"


स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा , जम्मू कश्मीर 


बुधवार, 7 दिसंबर 2022

निंदक अभागा रे भाई

 #निंदक अभागा रे भाई 

"निंदक अभागा रे भाई ,

 पर अवगुण की गठरी हमेशा रहे उठाई 

निंदा का भार अति भारी मेरे भाई 

भवसागर में कोटि कोटि जन्म रहेगा गोता खाई ।"


स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह 

जिला - सांबा , जम्मू कश्मीर 




दुखहर्ता हरिनाम

 #दुखहर्ता हरिनाम 

" दुखहर्ता हरिनाम है भाई 

तन मन की पीर एक क्षण माहि मिटाई 

ऐसी अगम अपार शोभा भाई

 यमदूत दल कोसों दूर भाग जाई  ।"


स्वरचित एवं मौलिक 

अमरजीत सिंह 

जिला - सांबा , जम्मू कश्मीर 




गुरु ज्ञान

 #गुरु ज्ञान 

" गुरु ज्ञान से तम मिटाओ ,

अंतर में निज महल दिखाइए ।

मैं मेरी का पर्दा हटाओ,

 दर पड़े को अपने करकमलों से उठाइए । "


स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा, जम्मू कश्मीर 

 

मंगलवार, 6 दिसंबर 2022

श्रद्धा

 #श्रद्धा

सतगुरु  तुम्हे श्रद्धा के फूल चढ़ाता  हूं,

जीवन का हर एक श्वास तेरे लेखे लगाता हूं ।।

तेरी उपमा को रोम रोम से गाता हूं,

तेरे उपकार को याद कर सदा सदा शीश झुकाता हूं ।।

जीवन की हर मुश्किल का हल तुझी से पाता हूं ,

तेरा प्रेम के रंग में रंगना चाहता हूँ ।।

विषय विकारों  में फंसा तुझे बुलाता हूं ,

तेरी टेक से ही  दुख दर्द को सह जाता हूं ।।

जीवन के हर क्षण में तेरी बडाई सबको सुनाता हूं ,

तेरा होने का राग हमेशा सबके आगे अलपाता हूं ।।

पर अपनी करनी के कारण तेरा आगे लज्जाता हूं ,

तेरे दीनदयाल स्वभाव के कारण हमेशा पाप बख्शाता हूं।।

स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह  

सांबा, जम्मू-कश्मीर 

सोमवार, 5 दिसंबर 2022

हरिनाम सब रोगन का दारू

 #हरिनाम सब रोगन का दारू 

" हरिनाम सब रोगन का दारू

 ऐसे अमूल्य नाम पर राज तीन लोक का वारूं ।"

स्वरचित एवं मौलिक 

अमरजीत सिंह 

जिला - सांबा , जम्मू कश्मीर 



जंजालदारी

 #जंजालदारी‌

सारी दुनिया  मुझे लगती  जंजालदारी 

मैं मेरी है सबसे बड़ी बीमारी 

सतगुरु संगति ही सबके लिए हितकारी 

कलयुग  भवसागर सोई तरे जिन सतगुरु सीख मन धारी

स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा, जम्मू कश्मीर 

शनिवार, 3 दिसंबर 2022

सतगुरु तूं मेरा सच्चा मीत

 #सतगुरु तूं मेरा सच्चा मीत 

" सतगुरु तूं मेरा सच्चा मीत नाम संग लगा दी मेरी प्रीत 

रोम रोम में बसा दिया तूने प्रभु की सिफत सलाह के गीत। "

स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा, जम्मू कश्मीर 



गुरुवार, 1 दिसंबर 2022

धन्य धन्य गुरुदेव

" धन्य धन्य गुरुदेव हमारे जाकै बोल मुक्ति के द्वारे

कोटि पापी सतगुरु तूने क्षण में तारे । "


स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला सांबा, जम्मू कश्मीर 



प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है

 शीर्षक: प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है सभी ग्रंथों का सार  सभी एक है परिवार  बना ले इसको जीवन का आ...