फ़ॉलोअर

रविवार, 25 सितंबर 2022

बेटियां हमारी शान होती है

 शीर्षक - बेटियां हमारी शान होती है

बेटियां मां बाप का मान होती है

बेटियां ईश्वर का वरदान होती है 

बेटियां पुत्र की तरह ही संतान होती है

बेटियां दोनों घरों की शान होती है 

बेटियां ही शक्ति का रूप होती है

बेटियां ही सेवा भाव से परिपूर्ण होती है।

बेटियां ही मकान को घर बनाती है 

घर गृहस्थी की जिम्मेदारियों को शिद्दत से निभाती है

बेटियां ही कुल वंश को आगे बढ़ाती है

कभी भी एहसान नहीं जताती है

अपने बच्चों को अच्छे संस्कार सिखाती है

दोनों कुलों का गौरव मान बढ़ाती है ।

बेटियां को बेटियां ही बोझ समझा करती है

कोख में ही उनके प्राण हर लिया करती है

अपने ही अस्तित्व को धूमिल किया करती है

बेटियां  स्वयं को बिना किसी कारण के सजा दिया करती है 

बेटियां ही हमारी शान होती है

बेटियां बहुत ही महान होती है।


स्वरचित एवं मौलिक 

अमरजीत सिंह

जिला सांबा जम्मू कश्मीर 



गुरुवार, 22 सितंबर 2022

दूरियां

#दूरियां

रिश्ते नातों में दूरियां न  बढ़ाना मेरा यार
हर रिश्ते को निभाओ दिल में रखकर प्यार
कहीं काम न आएगी तुम्हारी कोठी और कार
कभी मत आने देना नातों में अहम की दीवार

स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जिला - सांबा , जम्मू कश्मीर

बुधवार, 21 सितंबर 2022

सिद्धांत

 शीषर्क  - सिध्दांत

मानवता की सेवा का सिध्दांत सतगुर तूने मुझको सदा सिखाया 

मेरे अवगुणों को भुलाकर तूने मुझे गले से लगाया 


स्वरचित एवं मौलिक 

अमरजीत सिंह 

जिला सांबा ,जम्मू-कश्मीर 





मंगलवार, 20 सितंबर 2022

दीन दुखी का तूं ही सहारा

#दीन

दीन दुखी तूं ही सहारा
यह संसार तेरा पसारा
अनंत पापियों को तूने तारा
ऐसा महान हृदय स्वामी तुम्हारा

स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जिला सांबा जम्मू कश्मीर

रविवार, 18 सितंबर 2022

मुर्शिद तेरी मौज

 शीर्षक - मुर्शिद तेरी मौज 

मुर्शिद तेरी मौज में पापी भी तर जाता

दिन रात तेरे ही गुण गाता

मैं मेरी तूं तेरी में बदल जाता 

मुर्शिद तेरी मौज  


शनिवार, 17 सितंबर 2022

सतगुरु की रिवायत

 

#काव्य_कुमुद
#शब्दों_का_सफर
#रिवायत
सतगुरु की रिवायत न बदली है न बदलेगी
खरा है या खोटा सबकी किस्मत सोने जैसी चमकेगी

स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जिला - सांबा, जम्मू कश्मीर

मंगलवार, 13 सितंबर 2022

हिंदी भारत का गर्व है

 शीर्षक - हिंदी भारत का गर्व है 

हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार करना हमारा फ़र्ज़ 

हिंदी भाषी होना भारतवासी के लिए गर्व है

हिंदी हमारी भारतीय संस्कृति  की पहचान है

हर भारतीय की हिंदी भाषा में बसती जान है 

हिंदी वीर योद्धाओं का करती बखान है 

इसकी सुंदर शब्दावली डाल देती मुर्दे में जान है ।



स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा, जम्मू कश्मीर 


हर नागरिक के सामने हिंदी का गुणगान करें 



गुरुवार, 8 सितंबर 2022

दुनिया का खेल निराला

 शीर्षक - दुनिया का खेल निराला 

हे भैया! इस दुनिया का खेल निराला

लगता बंद है इनका अक्ल का ताला 

जिसने छोड़ना है उसे गले से लगाते

अपने पराए का फर्क नहीं कर पाते


स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा, जम्मू कश्मीर इकाई 

गुरु जी ऐसा करो कमाल

 शीर्षक - गुरु जी ऐसा करो कमाल 

गुरु जी ऐसा करो कमाल

मेरा खुला जाए दसवां द्वार 

मेरा भवसागर से बेड़ा हो जाए पार 

अब तूं ही कर सकता है मेरा उद्धार

तेरी रहमत अपरंपार

मेरे पर कर दें यह उपकार 

कब से पड़ा हुआ तेरी द्वारी

अब तूं ही रख लाज हमारी

स्वामी तूं ही कृष्ण मुरारी 

तेरी महिमा गाती दुनिया सारी

तूने ही कुरूप कुबिजा क्षण में तारी 

सतगुरु तूं ही आता है बनकर हर बार अवतारी । 


स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह 

जिला - सांबा, जम्मू - कश्मीर 



बुधवार, 7 सितंबर 2022

शिक्षक! शिक्षा का दीप जलाते है

 शीर्षक - शिक्षक! शिक्षा का दीप जलाते है 

शिक्षक ही ब्रह्मा विष्णु महेश है,

वो ही सारी सृष्टि में श्रेष्ठ है।

ज्ञान ही शिक्षक का सशक्त हथियार है 

कभी न होती उसकी हार है ।

शिक्षक ही शिक्षा का दीप जलाते हैं ,

अज्ञान के अंधकार को जीवन से मिटाते हैं।

 अंधकारमय जीवन में ज्ञान प्रकाश  फैलाते हैं,

अपने हर कर्तव्य को जीवन की अंतिम सांस तक निभाते हैं।

शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माता है,

अपने कौशल से शिष्य का जीवन सुखमय बनाता है ।

शिष्य के सभी अवगुणों को दूर भगाता है ,

यह करना सिर्फ उसी को आता है । 

शिष्य शिक्षक  के सानिध्य में नया जीवन पाता है,

शिक्षक ही आगे बढ़ते रहने की सही राह दिखाता है।

शिक्षक ईश्वर समान पूजा जाता है, 

लाख कोशिशे करके शिष्य  को कामयाब बनाता है।

स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह 

जिला - सांबा, जम्मू कश्मीर 





रविवार, 4 सितंबर 2022

शिक्षक ही भाग्यविधाता

#शीर्षक - शिक्षक ही भाग्यविधाता 

 शिक्षक तुम ही हो सबके भाग्य विधाता

तुम्हारी महिमा को सृष्टिकर्ता का कण कण गाता

ज्ञान विज्ञान तुम्हीं सिखाते

अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते 

अपने शिष्य के सभी संशयों को एक क्षण में मिटाते

जीवन में प्रगति के नए नए राह दिखाते 

शिक्षक प्रेम भाव से सबको पढ़ाते 

ज्ञान‌ के मोती सब ओर बरसाते 

निष्काम भाव से अपना कर्तव्य निभाते

 शिष्यों को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए हर एक तरीका अपनाते

शिक्षक की मेहनत का हमेशा करो सम्मान

हमें सफल बनाने के लिए भूल जाता करना विश्राम ।

स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा , जम्मू कश्मीर 



शनिवार, 3 सितंबर 2022

शिक्षक (गुरु)

 #शीर्षक - शिक्षक (गुरु) 

गुरुदेव के चरणों में शत् शत् करो प्रणाम

गुरु द्वारा ही सब विषयों का मिलता है ज्ञान

गुरु मूर्ति का हमेशा धरे ध्यान

हृदय से सदा करें गुरुदेव का सम्मान

गुरु की चरण धूलि को माथे पर लगाना

गुरु की शिक्षाओं के अनुसार ही अपना जीवन बिताना 

गुरु का स्नेह सबको नहीं मिल पाता

भाग्यशाली ही इस अवसर का लाभ उठाता

गुरु अपने ज्ञानसागर से शिष्य को ज्ञानवान बनाता 

निष्काम भाव से अपना कर्तव्य निभाता 

गुरु ईश्वर का ही साक्षात स्वरूप कहलाता 

अपने शिष्य को जीवन जीने का सुगम राह दिखाता

गुरु ही मन का अंधकार मिटाता

ज्ञान प्रकाश द्वारा हमारा भविष्य उज्ज्वल बनाता 


स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा, जम्मू कश्मीर 

चिरनिद्रा

#चिरनिद्रा

चिरनिद्रा में सोने से पहले ध्या लूं प्रभु का नाम
प्रभु तेरे स्मरण मिट जाए आवागमन का काम

स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जिला सांबा जम्मू कश्मीर इकाई

शुक्रवार, 2 सितंबर 2022

परिचित

#परिचित

परिचित तूं मेरे एहसास से,
मेरे मन के हर भाव से,
मेरे जीवन का सार तूं,
  मेरा प्रेम प्यार तूं ।

स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जिला सांबा जम्मू कश्मीर

गुरुवार, 1 सितंबर 2022

धर्म नहीं कर्म बड़ा

 शीर्षक - धर्म नहीं कर्म बड़ा 

 धर्म के नाम पर लड़ने वाला दुर्भावना से भरा पड़ा 

संत महात्मा के उपदेश से कोसों मील दूर खड़ा 

धर्म कर्म को समझाने वाला उपदेशों को सुनाने वाला 

भ्रमजाल में फंसा स्वयं है लोगों को धर्म की शिक्षा देने चला 

धर्म की शिक्षाओं को भूलाकर मनगढ़ंत बातें बनाकर

कर्मकांडों  का भ्रम जलाकर फैलाकर सबको वहम जाल फंसाने चला

गुरु उपदेशों कर अनदेखी कर, 


स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा , जम्मू कश्मीर 




फेरा

#फेरा

मेरे दिल में लगा जाओ एक फेरा
जन्म सफल हो जाए मेरा
हृदय से मिटा दो मालिक मेरा तेरा
भवसागर पार कर दो  बेड़ा मेरा


स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जिला - सांबा , जम्मू कश्मीर

प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है

 शीर्षक: प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है सभी ग्रंथों का सार  सभी एक है परिवार  बना ले इसको जीवन का आ...