फ़ॉलोअर

रविवार, 21 जनवरी 2024

अवधपुरी में आए राम

 #अवधपुरी में आए राम 

अवधपुरी में उत्सव भारी , हर्षित सब नर नारी।

जिस राम ने अहिल्या तारी , माँ शबरी से अब मिलने की तैयारी।

कौशल्यानंदन को देखने की दिल में बेकरारी

तेरी मनमोहिनी सूरत पर कुदरत जाती बलिहारी 

तरह तरह के फूलों से ,राहे सज गई सारी 

 रामलला के आने की ,अब पूरी हुई तैयारी 

जय श्रीराम के जयकारों की, ध्वनि अति प्यारी 

दशरथनंदन का दर्शन पाकर, तृष्णाएँ मिट गई मन की सारी 


स्वरचित एवं मौलिक 

अमरजीत सिंह 

जिला - सांबा ,जम्मू-कश्मीर 





सुरत की उड़ान

#सुरत की उड़ान 

सुरत चढ़ जा आसमानी ,

 खत्म हो जाएगी आवागमन की कहानी  ।

श्रवण सुनो अनाहद बानी ,

आत्मा हो जाएगी दीवानी।

मीठी मीठी  सुन अमृत बानी ,

इह विधि सतगुर ते जानी।

स्वरचित एवं मौलिक 

अमरजीत सिंह 

जिला - सांबा , जम्मू-कश्मीर 


विषय वासनाओं का घेरा

 #विषय वासनाओं का घेरा 

ऐ जग    विषय वासनाओं का घेरा 

कोई नहीं सच्चा मीत   इस जहान में तेरा 

क्यों तूने अपने आप को ठगेरा 

मन बन गया माया का चेरा 

जहाँ सिर्फ है मेरा तेरा 

चार दिन का है बसेरा 


स्वरचित एवं मौलिक 

अमरजीत सिंह 

जिला - सांबा , जम्मू-कश्मीर 

शुक्रवार, 19 जनवरी 2024

गुरू गोविन्द सिंह जी

 #गुरू गोबिंद सिंह जी

अमृत भरी नजरों से निहाल करो जी 

भवजल में डूबती बेडी पार जी 

मैं भाई सैदा जैसा भाग्यवान न हूँ

तुम ही अपनी रहमतों की बौछार करो जी 

दर पर आए की फरियाद कबूल करो जी 

बाजा वाले सतगुर आवागमन से खलास करो जी 

मेरे रोम रोम में नाम का प्रकाश करो जी 

ढोंगों में फंसे मन का भ्रम नाश करो जी 

मानवता की सेवा का भाव भरो जी 

भेदभाव की सोच में बदलाव करो जी

 

स्वरचित एवं मौलिक 

अमरजीत सिंह 

जिला - सांबा , जम्मू-कश्मीर 

प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है

 शीर्षक: प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है सभी ग्रंथों का सार  सभी एक है परिवार  बना ले इसको जीवन का आ...