फ़ॉलोअर

रविवार, 27 अगस्त 2023

भैया मेरे , मुझ पर ऐसे ही प्यार लुटाना

  #भैया मेरे , मुझ पर ऐसे ही प्यार लुटाना 

 भैया मेरे , मुझ पर ऐसे ही प्यार लुटाना 

राखी का यह बंधन दिल से निभाना 

भैया मेरे , मुझ पर ऐसे ही प्यार लुटाना ................

दुनिया के बुरी नजरों से 

हर पल मुझे बचाना 

भैया मेरे , मुझ पर ऐसे ही प्यार लुटाना ................

मेरी आंखों से कभी 

दूर मत जाना 

भैया मेरे , मुझ पर ऐसे ही प्यार लुटाना ................

लड्डू बर्फी सा मीठा यह रिश्ता 

रहती दुनिया तक निभाना 

भैया मेरे , मुझ पर ऐसे ही प्यार लुटाना ................

दुख मुश्किल  घड़ियों में 

आकर भैया मुझे सदा हँसाना 

भैया मेरे , मुझ पर ऐसे ही प्यार लुटाना ................

मेरे प्रेम प्यार से बने रेशमी धागे से 

अपनी कलाई सदा सजाना 

भैया मेरे , मुझ पर ऐसे ही प्यार लुटाना ................


स्वरचित एवं मौलिक 

अमरजीत सिंह 

सांबा , जम्मू-कश्मीर 


 

मंगलवार, 22 अगस्त 2023

रक्षाबंधन

 #रक्षाबंधन 

भाई बहन का प्यार होता बहुत गहरा 

बचपन का हर पल होता है बहुत सुनहरा 

राखी बांधती जब बहन कलाई पर 

रक्षा की जिम्मेदारी आती भाई पर 

राखी की यह कोमल डोरी 

भाई बहन के रिश्ते को रखती है जोरी 

दीपक फूलों से बहन सजाती थाली 

भाई की सलामती ही बहन की दिवाली 

रक्षाबंधन का यह त्योहार 

लाता है भाई बहन के रिश्ते में नई बहार 

दुआएँ मांगती बहन लंबी उम्र की बार बार 

भाई भी उठाता बहन की रक्षा का भार


स्वरचित एवं मौलिक 

  अमरजीत सिंह 

जिला सांबा, जम्मू-कश्मीर 



मंगलवार, 15 अगस्त 2023

मन मेरे तेरा निज घर है सतनाम

 #मन मेरे तेरा निज घर है सतनाम 

मन मेरे तेरा निज घर है सतनाम 

सब झूठे है दुनियाभर के काम 

साधुसंगति में मिलता है अमृत नाम 

मन बैठा जाता है करके आराम 

नष्ट कर देता है मन का झूठा मान अभिमान 

परम निर्मल है प्रभु का नाम 

ह्रदय ही बन जाता है प्रभु का धाम 

 स्वरचित एवं मौलिक

 अमरजीत सिंह 

सांबा, जम्मू-कश्मीर 

सोमवार, 14 अगस्त 2023

आजादी के दीवाने

 #आजादी के दीवाने 

भारत की माटी में ऐसी क्या बात है 

इस पर मर मिट जाने वालो की कोई खास नहीं जात है 

अनेक घाव कैसे तन पर सह जाते है 

कुर्बान होने वाले के कैसे ज़ज्बात है 

फांसी के फंदे पर हँसते हँसते झूल जाते है 

आजादी के दीवाने औरों को जगाते है 

प्राण देने से कभी नहीं घबराते है 

सबके हौंसलों  को हमेशा बढ़ाते है 

रंग दे बसंती सदा गाते है 

आजादी के दीवाने देश के लिए मौत से भी लड़ जाते है 


स्वरचित एवं मौलिक 

अमरजीत सिंह 

सांबा,जम्मू-कश्मीर 





शुक्रवार, 11 अगस्त 2023

कैसे बदलेगी फुटपाथ की जिंदगी

 #कैसे बदलेगी फुटपाथ की जिंदगी 

सिसकती भूख से तड़पती 

गर्मी सर्दी को सदा सहती 

अभावों से ग्रस्त यह जिंदगी 

कैसे बदलेगी फुटपाथ की जिंदगी । 

शिक्षा के अधिकार से वंचित 

बड़े बड़े सपनों से रहित 

फुटपाथ पर क्षण क्षण रुलती जिंदगी

कैसे बदलेगी फुटपाथ की जिंदगी ।

लोगो की गालियों को सुनती 

आंसुओं को पल पल बहाती 

निराशाओं से घिरी जिंदगी 

कैसे बदलेगी फुटपाथ की जिंदगी। 

सरकार के दांवो की पोल खोलती 

मुहँ से बेशक न बोलती 

सब ओर से निराश यह जिंदगी 

कैसे बदलेगी फुटपाथ की जिंदगी।


स्वरचित एवं मौलिक 

अमरजीत सिंह 

सांबा , जम्मू-कश्मीर 


शुक्रवार, 4 अगस्त 2023

अब जानी सतगुरु की बडियाई

 #अब जानी सतगुरु की बडियाई 

अब जानी सतगुरु की बडियाई 

सतगुरु ही करवाते है नाम की कमाई 

लोक परलोक में होते है सहाई 

सारी सृष्टि पर आकर रहमत है बरसाई 

तेरी महिमा सारे ब्रह्मांड ने है गाई 

भजन बंदगी से मोह माया है छुड़ाई 

परमपिता परमेश्वर की ज्योति सब में है दिखाई

भजन सिमरन से सुरति को दसवें द्वार पर देते है टिकाई 


स्वरचित एवं मौलिक

 अमरजीत सिंह 

जिला - सांबा ,जम्मू-कश्मीर 




गुरुवार, 3 अगस्त 2023

हे जगदीश्वर हे त्रिलोकीनाथ

 #हे जगदीश्वर हे त्रिलोकीनाथ 

 हे जगदीश्वर हे त्रिलोकीनाथ 

सबके सिर पर रख दो अपना हाथ 

लोक परलोक में होते साथ 

तुम ही हो अनाथों के नाथ 

हे कृष्ण हे राम 

मुझे ले चलो अपने धाम 

तुझसे बड़ा तेरा नाम 

मुक्ति पाना है कलयुग में आसान 

हे गोविंद हे गोपाल 

काट दे मन के जंजाल 

सेवा सिमरन सत्संग जीव को करते मालामाल 

परमेश्वर की राह पर  चलनेवाले की सतगुर करते संभाल 

स्वरचित एवं मौलिक

 अमरजीत सिंह 

जिला - सांबा, जम्मू-कश्मीर 


प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है

 शीर्षक: प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है सभी ग्रंथों का सार  सभी एक है परिवार  बना ले इसको जीवन का आ...