#रक्षाबंधन
भाई बहन का प्यार होता बहुत गहरा
बचपन का हर पल होता है बहुत सुनहरा
राखी बांधती जब बहन कलाई पर
रक्षा की जिम्मेदारी आती भाई पर
राखी की यह कोमल डोरी
भाई बहन के रिश्ते को रखती है जोरी
दीपक फूलों से बहन सजाती थाली
भाई की सलामती ही बहन की दिवाली
रक्षाबंधन का यह त्योहार
लाता है भाई बहन के रिश्ते में नई बहार
दुआएँ मांगती बहन लंबी उम्र की बार बार
भाई भी उठाता बहन की रक्षा का भार
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जिला सांबा, जम्मू-कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें