फ़ॉलोअर

मंगलवार, 18 अप्रैल 2023

गुरु परमेश्वर एक है

 #गुरु परमेश्वर एक है  

गुरु परमेश्वर एक है मत रखो मन में भेद 

गुरु ही ईश्वर, ईश्वर ही गुरु सब  कहते शास्त्र वेद 

गुरु की ज्योति घट घट बसी जब नैनो से देखा दीदार

संपूर्ण ब्रह्मांड में गुरु जैसा कोई न तरनहार 

गुरु बिना भक्ति अज्ञानता न होती दूर 

बाहरी साधन अपनाने से नहीं मिलता आत्मा को सरूर

बिना गुरु युक्ति के सारे कर्म कांड फ़िज़ूल 

कर्म कांडों में पड़कर भूल जाता है अपना मूल  

परमेश्वर गुरु रूप में सिखाता है असली नाम भक्ति के उसूल

गुरु ज्ञान को धारण करने वाले नाम भक्ति के रंग से हो जाते भरपूर 

 

स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा, जम्मू-कश्मीर 



सोमवार, 10 अप्रैल 2023

पैसा ही रिश्ते की कीमत तय करता

 #शीर्षक - पैसा ही रिश्ते की कीमत तय करता 

आज का जमाना पैसा पैसा करता 

पैसा से ही रिश्ते की कीमत तय करता 

दुख दर्द किसी अपने का हमें अब नहीं रुलाता 

सुख स्नेह का लेप अब कोई नहीं लगाता 

अपने ही अपनों से मुंह छिपाते

मदद करने से बहुत घबराते 

गरीब से करीबी रिश्तेदारी होने पर भी कोई नहीं बतलाता

अमीर से दस पीढ़ियों पुरानी रिश्तेदारी जोड़ने में लग जाता 

अब जमाने का बन गया नया दस्तूर

धन दौलत पर दुनिया के लोग करते हैं बहुत गरूर‌ 

समय बदलता रहता है जब प्राण पखेरू उड़ जाते हैं दूर 

तब मान गरूर हो जाता हमेशा के लिए चूर चूर 


स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा, जम्मू-कश्मीर 


शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023

प्रेम की शक्ति

 #प्रेम की शक्ति 

प्रेम ही ईश्वर का रूप प्यारा 

प्रेम ही है तारनहारा

प्रेम रमा है सृष्टि में सारा 

प्रेम से दुश्मनों को मारा 

प्रेम ही बनता सबका सहारा

प्रेम के आगे बढ़ा से बढ़ा हारा

स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा , जम्मू-कश्मीर 

गुरुवार, 6 अप्रैल 2023

कमियां

 #कमियां 

कमियां मेरी मत देखना मेरे यार 

तेरी कृपा मेरे जीवन का आधार

सेवा सिमरन सत्संग तेरा प्यार

दर पड़े को लो उबार

सारा संसार तेरी कार 

पल पल जाऊं तुझ पर बलिहार 

तेरे प्रेम की महिमा अपरम्पार

कण कण में बसता तेरा प्यार 

मेरी भव बांधा हरो यार 

कब से पड़ा तेरे दरबार 


स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा, जम्मू कश्मीर 

रविवार, 2 अप्रैल 2023

अरदास

#अरदास

 तेरे चरणों में नित करूं अरदास

मेरे हृदय में तुम करदो‌ नाम का प्रकाश

चौरासी का दुख अति भारी 

मेरे गोविंद हाथ देकर मोहें लो उबारी

गणिका शुक नाम रटाती तारी 

तेरी महिमा प्यारे अपरंपारी 

सरगुण रूप सतगुरु तेरा 

काट दिया जन्म मरण मेरा 

तूं ठाकुर मैं तेरा चेरा

मिट गया अंधकार जीवन का मेरा 

मेरी अरदास नित नित तेरा दर्शन पाऊं

तेरी संगत में बैठ मन को नाम रंगत चढ़ाऊं।


स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा , जम्मू-कश्मीर 

शनिवार, 1 अप्रैल 2023

नाम खजाना

 #शीर्षक -  नाम खजाना 

 नाम खजाना पाइये गुरु कृपा से भाई 

नाम खजाना पाकर मिट गई मन की भ्रमाई 

घट घट में अब गोविंद दिख आई 

सतगुरु पूरे मैं मेरी की हस्ती दी गंवाई

गृह मंदिर में हुई रोशनाई

सब राग साज दे बजाई 

ऐसी अपरंपार कृपा साईं बरसाई 

अंग अंग में बस गई प्रेम प्यार की गहराई 

सेवा सिमरन सत्संग की दात सतगुरु से पाई

तन मन की तृष्णा मालिक दी भगाई


स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला सांबा, जम्मू कश्मीर 


प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है

 शीर्षक: प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है सभी ग्रंथों का सार  सभी एक है परिवार  बना ले इसको जीवन का आ...