फ़ॉलोअर

बुधवार, 28 जून 2023

राजा रंक तेरे दर‌ पर एक समान

 #राजा रंक तेरे दर‌ पर एक समान 

राजा रंक तेरे दर‌ पर एक समान 

तेरे गुण गाता सारा जहान 

परमपिता परमेश्वर तेरे चरणों में प्रणाम 

तेरी अपरंपार महिमा गाते वेद पुराण 

शबरी में बसते तेरे प्राण 

खुद चलकर आए श्रीराम बढ़ाया भक्तिभाव का मान 

विधुर के घर साग रोटी का भोग लगाना 

तुम्हे ही आते भक्ति भाव को पहचानना 


स्वरचित एवं मौलिक 

अमरजीत सिंह 

जिला - सांबा, जम्मू-कश्मीर 



सोमवार, 5 जून 2023

नाम सिमरन की खुमारी

 #नाम सिमरन की खुमारी 

नाम सिमरन की खुमारी भूल जाती दुनिया सारी 

काम क्रोध से होती छुटकारी नाम की महिमा बहुत प्यारी 

जाती सारी दुनिया बारी बारी सबसे प्यारी इसकी खुमारी

यारी तेरी पर जाऊं बारी सतगुरु चढ़ाते अटूट खुमारी

स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा, जम्मू-कश्मीर 


प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है

 शीर्षक: प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है सभी ग्रंथों का सार  सभी एक है परिवार  बना ले इसको जीवन का आ...