फ़ॉलोअर

शनिवार, 9 दिसंबर 2023

रिश्तों में अब मिलावट सी आ गई ,

 रिश्तों में अब मिलावट सी आ गई ,

बनावटीपन की आदत, नुमाइश करने वालो को भा गई ।

अहम की भावना , सब ओर छा गई 

रिश्तों में दिखावट, दिखावाटियों को भा गई ।

प्रेम, प्यार, स्नेह भाव,  कहीं खो गया , 

रिश्ते रिश्ते चिल्लाानेवाला, नकली आंसू रो गया ।

अपनापन प्रेम संबंध,  अभिमान अहंकार में समा गया।

सहानुभूति करुणा भाव, मन से गुम सा गया ,



स्वरचित एवं मौलिक 

अमरजीत सिंह 

जिला सांबा ,जम्मू-कश्मीर 




बुधवार, 6 दिसंबर 2023

सत्संग का लाभ

 =सत्संग का लाभ 

संगत साधु की मन पाता भाग्य वाला ,

संत कृपा से ही खुलता दसवें दर का दरवाज़ा ,

अंतर की खोज संत सतगुर बताता ,

देही के अंदर ही सारा ब्रह्मांड समाता ,

साधु संगति से आवागमन मिट जाता ,

लोक परलोक सुखमय बनाता ,

सुख दुख उसे छू नहीं पाता ,

 निर्भय होने का भाव साधु-संत ही सिखाता ,

सत्संग का लाभ जान ले मीता ,

 भ्रमजाल में फंसा मन भी जाए जीता ।।


स्वरचित एवं मौलिक 

अमरजीत सिंह 

जिला - सांबा  , जम्मू-कश्मीर 

प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है

 शीर्षक: प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है सभी ग्रंथों का सार  सभी एक है परिवार  बना ले इसको जीवन का आ...