#राजा रंक तेरे दर पर एक समान
राजा रंक तेरे दर पर एक समान
तेरे गुण गाता सारा जहान
परमपिता परमेश्वर तेरे चरणों में प्रणाम
तेरी अपरंपार महिमा गाते वेद पुराण
शबरी में बसते तेरे प्राण
खुद चलकर आए श्रीराम बढ़ाया भक्तिभाव का मान
विधुर के घर साग रोटी का भोग लगाना
तुम्हे ही आते भक्ति भाव को पहचानना
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जिला - सांबा, जम्मू-कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें