फ़ॉलोअर

रविवार, 25 सितंबर 2022

बेटियां हमारी शान होती है

 शीर्षक - बेटियां हमारी शान होती है

बेटियां मां बाप का मान होती है

बेटियां ईश्वर का वरदान होती है 

बेटियां पुत्र की तरह ही संतान होती है

बेटियां दोनों घरों की शान होती है 

बेटियां ही शक्ति का रूप होती है

बेटियां ही सेवा भाव से परिपूर्ण होती है।

बेटियां ही मकान को घर बनाती है 

घर गृहस्थी की जिम्मेदारियों को शिद्दत से निभाती है

बेटियां ही कुल वंश को आगे बढ़ाती है

कभी भी एहसान नहीं जताती है

अपने बच्चों को अच्छे संस्कार सिखाती है

दोनों कुलों का गौरव मान बढ़ाती है ।

बेटियां को बेटियां ही बोझ समझा करती है

कोख में ही उनके प्राण हर लिया करती है

अपने ही अस्तित्व को धूमिल किया करती है

बेटियां  स्वयं को बिना किसी कारण के सजा दिया करती है 

बेटियां ही हमारी शान होती है

बेटियां बहुत ही महान होती है।


स्वरचित एवं मौलिक 

अमरजीत सिंह

जिला सांबा जम्मू कश्मीर 



कोई टिप्पणी नहीं:

प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है

 शीर्षक: प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है सभी ग्रंथों का सार  सभी एक है परिवार  बना ले इसको जीवन का आ...