शीर्षक - सादा जीवन उच्च विचार
सादा जीवन उच्च विचार
ऐसे थे मां भारती के लाल
स्वतंत्रता आंदोलन में भरपूर दिया योगदान
राष्ट्र सेवक थे वे बहुत महान
कई वर्षों जेल में रहकर आजादी के लिए आवाज उठाई
आजादी के आंदोलनों में तेज़ी आई
जय जवान जय किसान दिया नारा
लगतो सबको बहुत प्यारा
सन् 1965 में पाकिस्तान को दिया मुहंतोड़ जवाब
दुश्मन को सहन करनी पड़ी करारी हार
लाल बहादुर शास्त्री थे गुणों की खान
मां भारती को अपने लाल पर बहुत ही मान।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जिला - सांबा , जम्मू कश्मीर इकाई
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें