#आओ सपने साकार बनाते हैं
आओ सपने साकार बनाते हैं
खोई हुई उम्मीदों को पुनः जगाते हैं
रास्ते की कठिनाइयों को बुलंद हौसलों से हराते हैं
बुझे हुए दीपकों को रोशनी दे आते हैं
किस्मत का रोने वालों को कर्मों का महत्व बताते हैं
जीवन के पथ पर सफलता चाहने वाले को, परिश्रम का महत्व बतलाते हैं
हिम्मत लग्न से मंजिल को पाने का महामंत्र सिखलाते है
अधूरे सपने रह जाने का कारण बतलाते हैं
सपनों को साकार बनाने के राह पर सबको चलाते हैं
आओ सपनों को जागती आंखों से देखकर साकार बनाते हैं
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जिला - सांबा , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें