फ़ॉलोअर

बुधवार, 1 जून 2022

चलो आज हम आशावादी बनते हैं

 शीर्षक - चलो आज हम आशावादी बनते हैं

जीवन के कठिन मार्ग पर चल कर 

जिंदगी की मुश्किलों का कुछ हल करते हैं

निराशा भरे मन को उत्साहित कर 

हर मुश्किल को आसान करते हैं

चलो आज हम आशावादी बनते हैं ।

  आत्मविश्वास को हृदय में भरकर

   नकारात्मक को दूर भगाते हैं 

   सकारात्मक सोच अपनाकर 

अपने जीवन को सुखी बनाते हैं

चलो आज हम आशावादी बनते हैं। 

अपनी क्षमता भरोसा कर 

अपने इरादों को बुलंद बनाते हैं 

अपने अस्तित्व को पहचानकर 

धरती पर ही स्वर्ग सबको स्वर्ग दिखलाते हैं

चलो आज हम आशावादी बनते हैं।


स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जिला - सांबा, जम्मू कश्मीर






कोई टिप्पणी नहीं:

प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है

 शीर्षक: प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है सभी ग्रंथों का सार  सभी एक है परिवार  बना ले इसको जीवन का आ...