फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 10 जून 2022

धरती का बढ़ता तापमान

 शीर्षक - धरती का बढ़ता तापमान 

धरती का बढ़ता तापमान 

अब क्यों होते है हम हैरान

पेड़ पौधों को काटकर धरती मां को  कर दिया बेजान 

बनते हैं सब जन‌ अब अनजान 

पेड़ पौधों के योगदान को हमने भूला दिया 

विकास के नाम पर जंगलों को तबाह किया 

अपनी भूलों को हमेशा करते हैं नजरंदाज 

गलतियां करने से कभी नहीं आते हैं बाज 

फिर कहते फिरते धरती का तापमान क्यों बढ़ता  जाता  

अगर अपनी गलतियों से इंसान सीख नहीं पाता 

इंसा को अपनी गलतियों को पहचानना अब बहुत जरूरी 

पेड़ पौधों के रोपण के बिना समस्या सुलझ पाना बात लगती अधूरी 


स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

सांबा, जम्मू कश्मीर




कोई टिप्पणी नहीं:

प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है

 शीर्षक: प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है सभी ग्रंथों का सार  सभी एक है परिवार  बना ले इसको जीवन का आ...