शीर्षक - होली पर्व है रंग में जाने का
होली पर्व है रंग में रंग जाने का
दिल से गिले शिकवे मिटाने का
सबको गले लगाने का
सब दूरियां दिलों से हटाने का।
सबकी गलतियों को नजरंदाज करने का
सबको प्यार बांटने का
फीकी सी जिंदगी में नव रंग भरने का
होली पर्व है सब भेद भाव भूल जाने का ।
खुशियों के गीत गाने का
रूठे हुए मित्रों को मनाने का
कड़वाहट को बिसरने का
मीठी मीठी बातें करने का ।
एक दूसरे को रंग लगाने का
प्रेम प्यार के रंग में रंग जाने का
होली के रंगों का महत्व सबको को समझाने का
होली पर्व को सबके साथ खुशी खुशी मनाने का।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जिला- सांबा, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें