नमन मंच 🙏🙏🙏
#गूंज क़लम की
दिनांक - 28/09/2021
दिन - मंगलवार
विषय - गूंज क़लम
विधा - छंदमुक्त कविता
गूंज क़लम की सब में जागृति लाएगी,
समाज को सुख समृद्ध बनाएगी,
समाज में फैलाई बुराईयों को जड़ से मिटाएगी,
सबको समानता का पाठ पढ़ाएंगी,
लेखनी की स्वतंत्रता का महत्व सबको समझाएगी,
स्वतंत्र लेखनी से समाज को खुशहाल बनाएगी,
गूंज क़लम की चारों दिशाओं में गूंजायमान हो जाएगी,
आशा की नई किरण सबको दिखाएगी,
समाज में समानता का भाव जगाएगी,
सबको समाज का दुख दर्द समझाएगी,
गूंज क़लम की साहित्यकार को कर्तव्यनिष्ठा बनाएगी,
साहित्य से समाज को उत्थान का मार्ग दिखाएगी ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें