नमन मंच 🙏🙏🙏
#समतावादी कलमकार साहित्य शोध संस्थान, भारत
दिनांक - 16/07/2021
दिन- गुरुवार
#विषय - भारतीय संविधान में नारी के अधिकार
विधा - स्वैच्छिक (छंदमुक्त कविता)
बाबा अंबेडकर ने नारी को समानता का अधिकार दिलाया,
नारी पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज को उठाया,
संविधान के अनुच्छेद14-15 में नारी को पुरुष के समान बताया,
समाज में सम्मान से जीने का नया राह दिखलाया,
अनुच्छेद 19 महिलाओं को स्वतंत्रता प्रदान करता,
आवागमन, निवास, व्यवसाय का अधिकार सुनिश्चित करता,
अनुच्छेद 23-24 नारी पर हो रहे शोषण को गलत बताता,
शोषण करने वालो को हवालात पहुँचाता,
अनुच्छेद 39 नारी को जीविका के पर्याप्त साधन प्राप्त करने का अधिकार देता,
समान वेतन प्राप्त करने को अधिकार बताया,
अनुच्छेद 42 नारी को प्रसूति अवकाश प्रदान करता,
नारी के जननी होने का सम्मान करता,
अनुच्छेद 51 ऐसी प्रथाओं को खत्म करता,
जो प्रथाएं नारी के सम्मान खिलाफ होती,
अनुच्छेद 243 नारी को पंचायत चुनाव लड़ने का अधिकार देता,
1/3 स्थान नारी के आरक्षित करता,
अनुच्छेद 325 नारी को मतदान का अधिकार देता,
उसके भी समान होने का सबूत सबको देता,
भारतीय संविधान में बहुत सारे कानून अब भी बनाए जाते,
महिला को सुरक्षित जीवन का अधिकार दिलाते ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें