नमन मंच 🙏🙏🙏
#हिंददेश परिवार उतराखंड इकाई
दिनांक - 08/07/2021
दिन- गुरुवार
#विषय - तपस्या का फल
विधा - स्वैच्छिक (छंदमुक्त कविता)
जीवन में सत्य कमाना,
झूठ के साथ कभी नहीं जाना,
अपना पराया का भाव मन में नहीं जगाना,
हर किसी को गले लगाना,
प्रेम प्रीत का संदेश सारे संसार में पहुँचाना,
विकारों से सावधान हो जाना,
अंतर में ही ईश्वर को पाना,
चुगली निंदा से अपने आप को बचाना,
पराई निंदा का भार नहीं उठाना,
सकारात्मक से रिश्ता बनाना,
नकारात्मक से पीछा छुड़ाना,
पूरे विश्व से प्रेम हो जाना,
संसार को सुंदर बनाने में जी जान से लग जाना,
यही ईश्वर की तपस्या का फल,
मुझे लगता है यही सारी समस्याओं का हल ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें