#विषय - गौ माता
गाय को हमारे देश में पूजा जाता,
हर कोई उसको गौ माता बुलाता,
तैंतीस करोड़ देवी देवता इसमें बास ,
इसकी सेवा से लगता बैकुंठ धाम पास,
इसकी परोपकारी वृत्ति को सब प्रणाम करते,
महिमा इसकी गाते नहीं थकते,
अमृत रूपी दूध इसका शरीर में ताकत भरता,
हर किसी को बहुत स्वादिष्ट लगता,
गोबर इसका बहुत काम आता ,
फसल की उपज बहुत बढ़ाता,
गोबर से उपले बनाए जाते,
खाना बनाने के काम आते,
गौ मूत्र औषधि का करता काम,
शरीर से भाग जाते रोग मिलता आराम,
गौ माता हमारे लिए खुशियों का खज़ाना है,
इसको सेवा को दिल से कमाना है ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें