नमन मंच 🙏🙏🙏
#हिंददेश परिवार हरियाणा इकाई
दिनांक - 05 /07/2021
दिन- सोमवार
#विषय - आओ खुशियाँ बांटें
विधा - स्वैच्छिक (छंदमुक्त कविता)
आओ मिलकर खुशियाँ बांटें,
धरती पर स्वर्ग बनाएं,
दिल से दर्द दुख मिटाकर,
प्रेम का स्नेह लेप लगाएं,
संसार रूपी उपवन में,
प्रेम प्रीत का पौधा लगाकर,
इसकी सुंदरता और बढ़ाए,
गिले शिकवे के भाव को दूर भगाकर,
सबको गले लगाएं,
सकारात्मक सोच की शक्ति दिखाएं,
संसार को खुशहाली की ओर ले जाएं ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें