फ़ॉलोअर

मंगलवार, 6 जुलाई 2021

अनाथ बच्चों की व्यथा

 नमन मंच 🙏🙏🙏

#कलमकार साहित्य शोध संस्थान, भारत

दिनांक - 06/07/2021

दिन- मंगलवार

#विषय - अनाथ बच्चों की व्यथा

विधा - स्वैच्छिक - छंदमुक्त कविता


अनाथ का बुरा होता हाल, 

कोई देता उनको दुलार, 

माँ बाप के स्नेह से वंचित रहते, 

जीवन में बहुत दुखड़े सहते, 

कोई रखता उनके सिर हाथ, 

सब कहते उनको अनाथ, 

रिश्तेदार उनसे न करते प्यार, 

कही न जाए इनका हम पर भार, 

कोई नहीं उनकी जिम्मेदारी उठाता, 

हर कोई उनसे मिलने से कतरता, 

रोटी कपड़ा उनको मिल नहीं पाता, 

हर कोई उनको खरी खोटी सुनाता, 

माँ बाप की कमी उनको रुलाती, 

हर पल उनकी याद सताती, 

अनाथ बच्चों के जीवन में दुख तकलीफ़ बहुत आती, 

उनको अनाथ होने का अहसास कराती। 


स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जम्मू  , जम्मू कश्मीर


कोई टिप्पणी नहीं:

साधु-संत का संग

 साधु-संत का संग ,मिटाता कोटि पाप  वचन मान भक्ति कर, मिट जाता आपा भाव