नमन मंच 🙏🙏🙏
#भारतीय साहित्य संस्कृति
दिनांक - 31/07/2021
दिन - शनिवार
#विषय - कारगिल
विधा - छंदमुक्त कविता
कारगिल युद्ध शहीद जवानों की याद दिलाता,
हर कोई उनकी शहादत पर नमस्तक हो जाता,
पाकिस्तान ने धोखे से हमारा क्षेत्र कब्जाया था,
उग्रवादियों को वहाँ बसाया था,
भारत के वीर जवानों ने पाकिस्तानी को वहाँ से भगाया,
अपने क्षेत्र को उनसे मुक्त कराया,
वीरों ने पहाड़ के बीच लड़ी लड़ाई,
कई वीरों ने युद्ध में शहादत पाई,
अड़े रहे डटे रहे अपने मोर्चों पर ,जीत उन्होंने पानी थी,
उनकी कुर्बानियों ने ही लिखी ,जीत की कहानी थी,
26 जुलाई को वीर जवानों ने जीत ली लड़ाई,
भारत माँ के लालों ने अपने देश की शान बढ़ाई,
पाकिस्तानियों को अब नानी याद आई,
धोखा करने की कीमत चुकाई,
भारत माता के लालों की वीरता देख दुश्मन डर जाता,
युद्ध करने से पहले हार मान जाता ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें