नमन मंच 🙏 🙏 🙏
#समतावादी कलमकार साहित्य शोध संस्थान, भारत
दिनांक - 01/08/2021
दिन - रविवार
विषय - क्रांतिकारी उधम सिंह
विधा - छंदमुक्त कविता
पंजाब की धरती को नमन बारंबार,
जहाँ जन्मा उधम सिंह जैसा बहादुर लाल,
बचपन में अपने माता पिता को गंवाया,
बचपन सारा अनाथालय में बिताया,
जलियांवाला में 1919 में जनरल डायर ने निहत्थे लोगों पर हमला करवाया,
उनको गलियों से मरवाया,
उधम सिंह ने आंखों से देखा जुल्म सारा,
हृदय में प्रण कर लिया भारा,
इक्कीस बर्षो तक बदले की आग को अंदर जलाया,
लंदन जाकर जनरल डायर को गोली से उड़ाया,
उधम सिंह ने भारत माता का मान बढ़ाया,
फांसी पर चढ़कर देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाया,
भारत माता के वीर सपूतों में उधम सिंह का हमेशा नाम रहेगा,
आने वाली नस्लों में वीरता का भाव भरेगा,
उधम सिंह की वीरता की कहानी मन में जोश भर जाती,
दुश्मन से लड़ने की ताक़त बढ़ जाती ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें