नमन मंच 🙏🙏🙏
#समतावादी कलमकार साहित्य शोध संस्थान, भारत
दिनांक - 17-18/07/2021
दिन- शनिवार - रविवार
#विषय - देश के बच्चे करें तरक्की
विधा - स्वैच्छिक (छंदमुक्त कविता)
जब शिक्षा का प्रचार प्रसार होगा,
ऊंच नीच जब बच्चों में भेद न होगा,
देश में कोई भेदभाव न होगा,
सब में समानता का भाव होगा,
बच्चों की शिक्षा में सुधार होगा,
हर कोई तब ही पढ़ने के लिए तैयार होगा,
बच्चों को तरक्की शिक्षा ही दे पाएगी,
ऊंच नीच का भेद शिक्षा ही मिटा पाएगी,
अज्ञानता का अंधेरा छटता जाएगा,
हर कोई मानवता की भाषा समझता जाएगा,
अमीर गरीब होने की भावना दिलों से हटती जाएगी,
सबको तरक्की की करने की नई राहें मिलती जाएगी,
बच्चे ही देश का भविष्य संवारने का करेंगे काम,
यही करते है देश का रोशन नाम,
बच्चों को शिक्षा तब ही मिल पाएगी,
जब निजी स्कूलों की मनमर्जी की वसूली पर सरकार लगाम लगाएगी ,
हर नागरिक जब ईमानदारी से अपने कर्तव्य निभाएगा,
देश का हर एक बच्चा तब ही तरक्की कर पाएगा ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें