फ़ॉलोअर

रविवार, 18 जुलाई 2021

क्रांतिवीर

 नमन मंच 🙏🙏🙏🙏

#क़लम की ताक़त साहित्यिक समूह, भारत

दिनांक - 17-18 जुलाई, 2021

दिन - शनिवार - रविवार

#विषय - क्रांतिवीर

विधा - स्वैच्छिक

देश पर मर मिटने वालों का हमेशा नाम रहेगा, 

हर कोई झुककर हमेशा उन वीरों को सलाम करेगा, 

अपने जीवन को मातृभूमि को समर्पित करनेवाले कैसे वीर है, 

उनकी गाथाएँ सुनकर लोग उनको कहते महावीर, 

उन वीरों की जाति धर्म सब महान है, 

जो देश के मान के लिए देते अपने प्राण है , 

देश की आज़ादी के लिए फांसी पर झूल गए, 

अपने दुख दर्द को देश के लिए भूल गए, 

रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, मंगल पांडे ने देश को आजाद कराने का बेड़ा उठाया, 

देश को आजाद कराने के लिए संघर्ष का मार्ग दिखलाया , 

भगत, चंद्रशेखर, सुभाषचंद्र ने आजादी की लड़ी लड़ाई, 

देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की बलि चढ़ाई, 

15 अगस्त 1947 का दिन उन वीरों की बदौलत आया, 

देश की आज़ादी के लिए उन वीरों ने अपने प्राणों को भारत के मां के चरणों में चढ़ाया

उन आज़ादी के मतवालों की यादें हमेशा आंखों में आंसू भरती जाएगी, 

सब के अंदर देशप्रेम की सच्ची भावना हमेशा भरती जाएगी। 



स्वरचित एवं मौलिक

 अमरजीत सिंह

जम्मू  , जम्मू कश्मीर

कोई टिप्पणी नहीं:

प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है

 शीर्षक: प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है सभी ग्रंथों का सार  सभी एक है परिवार  बना ले इसको जीवन का आ...