नमन मंच 🙏🙏🙏
#समतावादी कलमकार साहित्य शोध संस्थान, भारत
दिनांक - 21-22/06/2021
दिन- सोमवार- मंगलवार
#विषय - श्रमण संस्कृति
विधा - स्वैच्छिक - छंदमुक्त कविता
महात्मा बुद्ध ने विलक्षण मार्ग बनाया,
जीवन जीने का नया राह दिखाया,
सत्य अहिंसा के पालन को,
सुखी जीवन जीने का मंत्र बताया,
श्रमण संस्कृति बुराई से बचाती,
इंसनियत का पाठ पढ़ाती,
सबसे प्रेम करना सिखाती ,
दिलों से नफ़रत मिटाती,
मनुष्य का अच्छा या बुरा होना,
कर्मों पर निर्भर करता,
भारतीय संस्कृति का मान बढ़ाया,
सबको धर्म पर चलने का राह दिखाया।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें