फ़ॉलोअर

मंगलवार, 22 जून 2021

योग करें जीवन में

 नमन मंच 🙏🙏🙏

#हिंददेश परिवार गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश

दिनांक - 23/06/2021

दिन- बुधवार

#विषय - योग और ध्यान

विधा - स्वैच्छिक (छंदमुक्त कविता) 


योगासन का नित्य करें अभ्यास  , 

रोग न आएगें तुम्हारे पास, 

योगासन शरीर को स्वस्थ बनाता, 

तन मन के सब रोग भगाता, 

स्वसि्तकासन पैरों का दर्द दूर करता, 

पैरों के सब रोग हरता, 

गोरक्षासन मांसपेशियों को मजबूत बनाता, 

ब्रम्हचर्य कायम रखने में सहायक बन जाता, 

अर्द्धमत्स्येन्द्रासन मधुमेह, कमरदर्द में बहुत लाभ पहुंचाता, 

दोनों को जड़ से मिटाता, 

योगमुद्रासन चेहरे की सुंदरता बढ़ाता, 

मन की एकाग्रता बढ़ती जाती, 

शंखासन उदर के सब रोग मिटाता, 

खट्टी खट्टी डकारों का आना बंद करता, 

बबासीर को निश्चित रूप से ठीक करता, 

गैस, कब्ज को भी दूर भगाता, 

योग को नित्य की आदत बनाएं, 

तन मन को रोगों से बचाएं । 


स्वरचित एवं मौलिक 

अमरजीत सिंह

जम्मू  , जम्मू कश्मीर







कोई टिप्पणी नहीं:

साधु-संत का संग

 साधु-संत का संग ,मिटाता कोटि पाप  वचन मान भक्ति कर, मिट जाता आपा भाव