नमन मंच 🙏🙏🙏
#समतावादी कलमकार साहित्य शोध संस्थान, भारत
दिनांक - 23-24/06/2021
दिन- बुधवार से गुरुवार
#विषय - जन जागृति
विधा - स्वैच्छिक - छंदमुक्त कविता
बाबा साहेब आंबेडकर ने शोषित, पिछड़े जन में जागृति लाई,
जीवन सम्मान से जीने की नई राह दिखाई,
जो अपने हक, अधिकार भूल चुके थे,
जिन्होंने सदियों से चली आ रही ,
दकियानूसी सोच को अपना लिया था,
जुल्म सितम सहना अपना स्वभाव बना लिया था,
बाबा साहेब ने उनके अस्तित्व के लिए लड़ी लड़ाई,
शोषित, पिछड़े वर्गों को समानता पाने की नई राह दिखाई,
बाबा साहेब आंबेडकर ने ऐसा संविधान बनाया,
सबको सम्मान से जीवन जीने का हक दिलाया ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें