नमन मंच 🙏🙏🙏
#हिंददेश परिवार महाराष्ट्र इकाई
दिनांक - 20-26/06/2021
दिन - रविवार से रविवार
#विषय - सादा जीवन उच्च विचार
विधा - गद्य - पद्य ( छंदमुक्त कविता)
सादा जीवन मनुष्य को महान बनाता,
विचारों में उच्चतम बदलाव लाता,
मनुष्य बेफिजूल के खर्चों से बच जाता,
बचा हुआ धन मानव सेवा में लगाता,
सादा जीवन मन में दया का भाव जगाता,
मनुष्य दया भाव के कारण दयालु बन जाता ,
बेइमानी करना उसे नहीं भाता ,
ईमानदारी से हमेशा पैसा कमाता ,
ऊंच -नीच, अमीर -गरीब का भेद हृदय से मिट जाता ,
हर किसी से प्रेम वो पाता ,
सादा जीवन उच्च विचार मनुष्य को देव बनाता,
मनुष्य के विचारों को गंगा जैसा शुद्ध कर जाता,
शुद्ध उच्च विचारों वाला मनुष्य ही संसार को सुंदर बनाता,
मानवता के प्रति अपने सारे कर्तव्य निभाता ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें