नमन मंच 🙏🙏🙏
#नव साहित्य परिवार
दिनांक - 19/06/2021
दिन- शनिवार
#विषय - प्रकृति के उपहार
विधा - स्वैच्छिक (छंदमुक्त कविता)
नदियाँ, नाले, पहाड़ पेड़ ,पौधें
प्रकृति के अनुपम उपहार
स्वस्थ जीवन जीने के लिए
इनकी जरूरत हमेशा होगी
इस बात को मन में विचारों
पेड़ पौधे ही हमें जीवनदायिनी आक्सीजन देते
वातावरण को शुद्ध बनने में
अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते
नदी नालों का पानी
खेतों को हरा भरा करता
अनाज की पैदावार करने में
ये भी अपना योगदान निभाते
प्रकृति के इन उपहारों का संरक्षण बहुत जरूरी
इनके बिना होगी हमारी जरूरतें पूरी।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें