फ़ॉलोअर

शनिवार, 19 जून 2021

मन मंदिर को सुंदर बनाना है

  #हिन्द देश परिवार पंजाब इकाई

#नमन मंच🙏

#साप्ताहिक लेखन कार्यक्रम

#विषय मन मंदिर को सुंदर बनाना है

#विषय- छंदमुक्त कविता

#दिनाँक 20 जून 2021

***************

मन मंदिर को सुंदर बनाना है , 

ईश्वर को हृदय में बसाना है । 


सबसे प्रेम बढ़ाना है, 

नफरतों को दिलों से भगाना है। 


विनम्रता को अपनाना है, 

अंहकार को दूर भगाना है। 


मानवतावादी दृष्टिकोण बनाना है, 

संकुचित सोच की दीवार को गिराना है। 


हर किसी को गले लगाना है, 

विश्वबंधुत्व के सिद्धांत को जीवन मे अपनाना है। 


समाज सेवा को जीवन लक्ष्य बनाना है

अपना मानव जन्म सफल बनाना है। 


स्वरचित एवं मौलिक 

अमरजीत सिंह

जम्मू  , जम्मू कश्मीर




कोई टिप्पणी नहीं:

साधु-संत का संग

 साधु-संत का संग ,मिटाता कोटि पाप  वचन मान भक्ति कर, मिट जाता आपा भाव