नमन मंच
#काव्य_प्रभा काव्य प्रभा (अखिल भारतीय साहित्यिक मंच)
काव्य लेखन आयोजन क्रमांक - 01
विषय - मनमीत
दिनांक -29-05-2021
शीर्षक - मनमीत
सतगुरु तूं मेरा मनमीत,
बिना बोले मेरी वेदना जानी,
तूं पूर्ण अंतर्यामी ,
तेरी कृपा से यमदूतों का डर भगाया,
जन्म मरण का चक्र मिटाया,
सुन मनमीत तुझे अपनी दशा बताऊँ,
सुख दुख का कैसे भ्रम मिटाऊं,
पार करो मुझे भवसागर से ,
मन भावना से तुझ को पुकारूँ ,
मेरी प्रीत तुम से स्वामी,
रात दिन गाऊँ तेरे प्यार के गीत रे,
तुम संग मेरी अमिट प्रीत रे,
सतगुरु तूं ही मेरा सच्चा मीत रे ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें