# विषय - विश्व प्रकाश पुंज तथागत गौतम बुद्ध
# विधा - स्वैच्छिक
गौतम बुद्ध ने अहिंसा का पाठ पढ़ाया,
सबको मानव जीवन का उद्देश्य बताया,
समय का महत्व सबको समझाया,
गुजरा वक़्त वापस नहीं आता सबको बताया,
आध्यात्मिकता को जीवन का सार बताया,
इसके बिना मानव जीवन को निर्थक बताया,
भूतकाल, भविष्यतकाल को छोड़कर ,
वर्तमान को सुधारने को सही बताया,
सोच सकारात्मक रखने का उपदेश सुनाया,
जैसा हम सोचते हैं वैसे हम बन जाते यह भेद सबको समझाया,
संसार दुखों से भरा हुआ सबको महसूस करवाया,
तृष्णा इच्छाओं को मानव जीवन के दुखों का कारण बताया,
भगवान गौतम बुद्ध ने स्वयं की खोज करने को,
मानव जीवन का एक मात्र उद्देश्य बताया ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें