# नमन मंच 🙏🙏🙏
#हिंददेश परिवार कर्नाटक इकाई
# दिनांक - 21-27/05/2021
# विषय- पशु प्रेम
# विधा - स्वैच्छिक
पशु पर हिंसा ना करता,
स्वाद चेष्टा के लिए उनकी हत्या न करता,
उनके कल्याण की हमेशा बात करता,
उनकी मुश्किलों को दिल से समझता,
पशु प्रेम इंसान को महान बनाता,
उसके हृदय को पवित्र कर जाता,
पशु भी इंसान से प्रेम चाहता,
अपनी भावना इशारों से दर्शाता,
पशु प्रेमी गाड़ी धीरे से चलाता,
पशु को चोट लगने पर उसकी मरहम पट्टी करवाता,
धर्म के नाम पर ना पशु बलि चढ़ाता,
उनके जीवन का हमेशा रक्षक बन जाता,
पशु को भी ईश्वर का अंश मानकर,
उनको कत्लखानों में जाने से बचाता ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें