फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 28 मई 2021

मर्यादा

 # नमन मंच 🙏🙏🙏

#हिंददेश परिवार उतराखंड इकाई

# दिनांक - 28/05/2021

# विषय- मर्यादा

# विधा - गद्य - पद्य

संसार में जो मर्यादा निभाता, 

यश उसका सारा जग गाता, 

मर्यादा इंसान को महान बनाती, 

जग में उसकी कीर्ति हमेशा गाई जाती, 

श्रीराम ने कुल मर्यादा को निभाया, 

मर्यादा पुरुषोत्तम जग से नाम पाया, 

माता सीता ने पत्नी की मर्यादा को निभाया, 

चौदह वर्ष जीवन पति संग वन में बिताया, 

गुरु तेग बहादुर ने जगतगुरु की मर्यादा को निभाया, 

 धर्म की रक्षा के लिए शीश कटाया, 

मर्यादा ही समाज को व्यवस्थित बनाती, 

हर रिश्ते की मर्यादा बतलाती । 


स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जम्मू  , जम्मू कश्मीर





कोई टिप्पणी नहीं:

साधु-संत का संग

 साधु-संत का संग ,मिटाता कोटि पाप  वचन मान भक्ति कर, मिट जाता आपा भाव