# नमन मंच🙏🙏🙏
# साहित्य बोध जम्मू कश्मीर इकाई
# दिनांक- 07/05/2021
# दिन- शुक्रवार
#विषय- प्रतिभा
#विधा - स्वैच्छिक
ज्ञानवर्धन से प्रतिभा निखार जाती,
संसार में पूरा सम्मान पाती,
हर किसी को ज्ञानवान भाता,
हर ओर ज्ञान का प्रकाश फैलाता,
ज्ञान प्रतिभा में निखार लाता,
सब ओर से अज्ञान मिटाता,
ज्ञानवान आपनी प्रतिभा से संसार को सुख देता,
जीवन को सुखी बनाने के नए राह दिखलाता,
प्रगति के राह में आने वाली मुश्किलों से अवगत कराता,
ज्ञान,अनुभव उसकी प्रतिभा का चिह्न बन जाता,
ज्ञानवान मनुष्य की प्रतिभा संसार में मान पाती,
संसार पर अपनी अमिट छाप छोड़ जाती।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें