नमन मंच 🙏🙏🙏🙏🙏
#वाह वाह क्या बात है
विषय - चित्राभिव्यक्ति काव्य सृजन
विधा - पद्य
शीर्षक - कोरोना
दिनांक - 20/04/2021
दिन - बुधवार
कोरोना ने ऐसा कोहराम मचाया,
सबने मुहं पर मास्क लगाया,
अपनों को खोने का,
सब ने दुख मनाया,
अंतिम संस्कार में कोई,
शामिल नहीं हो पाया,
रिश्तों में कैसी ,
इसने बनाई दूरी,
एक दूसरे को गले नहीं लगाना ,
बन गया मजबूरी,
गरीबी को इसने बहुत बढ़ाया,
भूख ने सबको बहुत रुलाया,
महंगाई की पड़ी बहुत मार,
बिना पैसे के कैसे खरीद पायेंगे,
खाने का आहार,
रोजगार सबका इसने छीना
भूल गए सब खाना पीना
कोरोना का सकंट बहुत भारी
यह है बहुत गंदी बीमारी
मास्क पहनना,
दो गज की दूरी हमारे लिए हितकारी,
यही बात हमको लगती बहुत प्यारी,
कोरोना से बचने का यही मंत्र,
इसको रोकने के लिए ,
लगा सारा तंत्र ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें