# नमन मंच 🙏🙏🙏
# कलमकार कुम्भ साहित्य संस्थान, भारत
# दिनांक - 10/04/2021
# दिन - शनिवार
# विषय - चित्रकार
# विधा - स्वैच्छिक
ईश्वर तूं भी महान चित्रकार,
जिसने रंग बिरंगा संसार बनाया ।
हर किसी को अलग अलग आकार देकर,
पहचानने का राह सुगम बनाया।
रंग बिरंगे फूल बनाकर ,
संसार को महकाया।
नदियों ,नालों ,झरनों की निर्मल धारा,
पवित्र करती जग सारा।
विभिन्न प्रकार के पशु पक्षी बनाकर,
सृष्टि को अनेक रंगों से सजाया।
तेरी चित्रकारी बहुत प्यारी,
कारीगरी सबसे न्यारी।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें