# नमन मंच 🙏🙏🙏
#हिंददेश परिवार गाजियाबाद इकाई
# दिनांक - 05/07/2021
# दिन - सोमवार
#विषय -प्रेरणा
# विधा - छंदमुक्त कविता
दस गुरुओं का जीवन प्रेरणा देता,
सच बोलने के लिए प्रेरित करता।
झूठ पाखंड का विरोध करता,
सत्य ज्ञान का मार्ग दिखलाता।
मानवता की सीख सिखाता,
सब का हक बराबर बताता।
सब धर्मों से प्यार करना सिखाता,
सब को एक ईश्वर की संतान बताता।
संगत पंगत सब को सिखाया,
जात पात का भेदभाव मिटाया।
स्वार्थपन से ऊपर उठाया,
देश धर्म की रक्षा के लिए सर्वस्व लुटाया।
प्रेरणा बना गया उनका जीवन,
सबको मानव सेवा का नया पाठ पढ़ाया।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें