फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021

आंतकी हादसा

 # नमन मंच 🙏🙏🙏

# साहित्य संगम संस्थान जम्मू कश्मीर इकाई

# दिनांक - 09/04/2021

# दिन - शुक्रवार

# विषय - आंतकी हादसा

# विधा - लघुकथा

रजनी और आरती आपस में बातें कर रही थी। तभी अचानक दडमम दडमम की आवाज आना शुरू हो गई । दोनों डर से कांपने लगी तभी रजनी टीवी का स्वीच लगाया समाचार में बता रहे थे कि  आम्री छावनी कालूचक जम्मू में आतंकवादियों ने हमला कर दिया।  यह समाचार सुनकर रजनी का डर और अधिक बढ़ गया क्योंकि उनका घर छावनी के बिल्कुल नजदीक था । 

दोनों खिड़की के पास आकर खडी़ हो गई  । आतंकी छोटे -छोटे बच्चों को छत से नीचे फैक रहे थे ,और अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे । इस हमले में बहुत सारे लोगों ने अपनी जान गंवाई और बहुत सारे जवान शहीद हो गए । 

जवानों ने हौसला नहीं  हार और सभी आतंकियों को मार गिराया । रजनी और आरती ने आतंकियों के मारे जाने की खबर सुनी तो उनकी जान में जान आ गई । 

अब दोनों हमले में मारे गए ,लोगों की मृत्यु पर अफ़सोस प्रकट करने लगी । 

स्वरचित एवं मौलिक

 अमरजीत सिंह

जम्मू, जम्मू कश्मीर


कोई टिप्पणी नहीं:

प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है

 शीर्षक: प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है सभी ग्रंथों का सार  सभी एक है परिवार  बना ले इसको जीवन का आ...