# नमन मंच 🙏🙏🙏
#हिंददेश परिवार अमेरिका इकाई
# दिनांक - 28/06/2021
# दिन - सोमवार
#विषय- संगत की रंगत
# विधा - लघुकथा
#शीर्षक - संगत का प्रभाव
रोहन और सोहन दोनों सगे भाई थे।आपस में दोनों भाइयों का बहुत प्यार था, पढ़ने में बहुत होशियार थे। रोहन मन का थोड़ा चंचल था।सोहन बड़ा भाई होने के नाते हमेशा रोहन को समझाता है कि हमें कोई भी काम सोच विचार करना चाहिए क्योंकि उसका परिणाम हमें ही भुगतना पड़ता है ।रोहन सोहन की ज्ञान भरी बातों पर ध्यान नहीं दिया। स्कूल में रोहन की दोस्ती एक अमीर लडके से हो गई ।सोहन ने रोहन को बहुत समझाया कि तुम इस लड़के से दूर रहो नहीं तो तुम्हें बाद में पछताना पड़ेगा।रोहन अपने अमीर दोस्त के साथ आगे पीछे घूमता रहता और पढ़ाई लिखाई की तरफ ध्यान नहीं देता।इसका परिणाम यह हुआ कि उसे परीक्षा में असफलता प्राप्त हुई।रोहन को अपने माता-पिता और गुरुजनों की डांट का सामना करना पड़ा ।अब रोहन को अपनी गलती का अहसास हुआ और उसने अमीर दोस्त की संगति को छोड़ दिया।मन लगाकर पढाई करने लगा।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू-कश्मीर, जम्मू
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें