शीर्षक - प्रेम का मार्ग
मेरे मीत प्यारे प्रेम का मार्ग अपनाते हैं
सबको एकता की ताकत दिखलाते हैं
सबको झूठे मान का दोष बतलाते हैं
विनम्रता का गुण सिखलाते है
धन दौलत की चंचलता के बारे में बताते हैं
लालच लोभी वृत्ति वालों को आइना दिखाते हैं
समाज को बांटने वाले गद्दारों को दूर भागते हैं
सबमें एक का नूर समाया सबको समझाते हैं
मेरे मीत प्यारे प्रेम का मार्ग अपनाते हैं
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जिला - सांबा , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें