#शीर्षक - राम रहीम अल्लाह वाहेगुरु गॉड
राम रहीम अल्लाह वाहेगुरु गॉड सब तेरे नाम
सबको प्रेम प्यार कर दान ,
ऐसी कृपा कर मेहरबान , आठों पहर जपूं तेरा नाम
लड़ाई झगडे नफरत का मिट जाए नाम , सब ओर दिखे
सतनाम
तेरी रचना सारा जहान, तेरे रखें सबने भिन्न भिन्न नाम
क्यों भूल गए संतों का ज्ञान, मन में छा गया अज्ञान
असली धर्म की सबको करा दे पहचान, इंसान को बना दे फिर से इंसान
हम तेरे बच्चे हैं भगवान, क्षमा कर दो मेहरबान आज भी हम बहुत नादान
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जिला - सांबा, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें