शीर्षक - प्रतिक्षा
प्रतिक्षा करना आसान नहीं होता
शीघ्रता से भी कोई काम नहीं होता
मेहनत करने पर भी प्रतिक्षा करनी पड़ती
सफलता भी जल्दी से नहीं मिलती
डॉक्टर भी दवाई देने के बाद प्रतिक्षा करने के लिए कहता
वो कोई जादूगर नहीं जो क्षण में रोगी के रोग हरता
शिक्षक भी शिष्य को धीरे धीरे सिखाता
एक दिन में कोई भी महाविद्वान नहीं बन पाता
हर कोई जल्दी जल्दी सब पाना चाहता
जल्दी जल्दी के चक्कर में अपनी मुश्किलें और बढ़ाता
प्रतिक्षा हमें धैर्यवान बनाती
हमें संयम रखने की सीख सिखाती ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
सांबा,जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें