शीर्षक - पर्यावरण दिवस
आओ मिलकर पेड़ लगाते है
पर्यावरण को स्वच्छ और शुद्ध बनाते हैं
पेड़ पौधों ही पर्यावरण की जान है
बढ़ाते धरती माता की शान है
पेड़ पौधों से ही धरती माता की सुंदरता लगती है
इनके न होने के कारण ही ग्लोबल वार्मिंग की समस्या बढ़ती है
पेड़ पौधे ही हमें आक्सीजन दान करते हैं
जिसके कारण हमारे श्वास चलते हैं
पेड़ पौधे हमें गर्मी से बचाते हैं
धूप गर्मी को सह जाते हैं
पेड़ पौधों के बिना धरती बेजान नजर आएंगी
हमारी भूलें हमें विनाश की ओर ले जाएगी
आईये मिलकर पेड़ पौधों का महत्व सबको समझाते हैं
देश के जन जन से एक एक पेड़ लगवाते हैं
पर्यावरण दिवस मनाना इसी से सार्थक हो जाएगा
जब देश का हर जन पेड़ पौधों को कटने से बचाएगा।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जिला: सांबा,जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें