शीर्षक - करे योग रहे निरोग
योग करें नित्य दिन मेरे भाई
इसमें है सिर्फ तुम्हारी भलाई
तन मन के मिट जाते सब रोग
समझते सिर्फ यह समझदार लोग।।
योगा का अभ्यास की नित्य आदत बनाएं
तन मन में नव स्फूर्ति लाएं
दवाइयों का बेफजूल खर्च बचाएं
उस धन से दान पुण्य कमाएं।।
सब ओर योगा का जादू छाया
विश्व के लोगों ने योगाभ्यास करने को अपनी दिनचर्या बनाया
योगाभ्यास करने से सब में तंदरुस्ता आई
रोगों से बचाव की असली है यह दवाई।।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
सांबा , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें