फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 27 मई 2022

मेहनत रंग लाती है

 शीर्षक - मेहनत रंग लाती है

परिश्रम पर विश्वास करने वालो की 

एकाग्रता से कार्य करने वालो की 

जगाती हुई आंखों से सपने देखने वालो 

एक दिन मेहनत रंग लाती है।

मुश्किलों का हॅंस कर सामना करने वालो की 

कठिनाइयों से न घबराने वालो की 

लक्ष्य की ओर ही ध्यान केंद्रित करने वालो की 

एक दिन मेहनत रंग लाती है।

दिल में कुछ पाने की चाह रखने वालो की 

अपने मार्ग से न भटकने वालो की 

दुनिया की बातों की परवाह न करने वालो की 

एक दिन मेहनत रंग लाती है।

स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

सांबा, जम्मू कश्मीर








कोई टिप्पणी नहीं:

प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है

 शीर्षक: प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है सभी ग्रंथों का सार  सभी एक है परिवार  बना ले इसको जीवन का आ...