फ़ॉलोअर

रविवार, 15 मई 2022

गुरु अमरदास जी

शीर्षक - गुरु अमरदास जी महाराज

 गुरु अमरदास जी बहुत महान 

महिमा गाता सारा जहान 

मानवता की सेवा सतगुरु जी ने कमाई 

जात पात की मिटा दी लड़ाई

एक पंक्ति में लंगर खाने की मर्यादा बनाई 

ऊंच नीच की सबके अंदर से दीवार गिराई

सती प्रथा के खिलाफ सतगुरु जी ने अपनी आवाज को उठाया

नारी को जीने का हक दिलाया 

बाउलियों का सतगुरु जी ने निर्माण करवाया 

सब जातियों के जगह से पानी पीने का हुक्म सुनाया 

गुरु अमरदास जी ने मानवता की सेवा कमाई 

महिमा गाता सारा संसारा मेरी माई।

स्वरचित एवं मौलिक 

अमरजीत सिंह 

जिला - सांबा, जम्मू कश्मीर





कोई टिप्पणी नहीं:

प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है

 शीर्षक: प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है सभी ग्रंथों का सार  सभी एक है परिवार  बना ले इसको जीवन का आ...