नमन मंच 🙏🙏🙏
शीर्षक - चमकौर गढ़ी
गुरु गोबिंद सिंह ने अपना फर्ज खूब निभाया
धर्म की रक्षा के लिए पुत्रों को जंग में शहीद कराया
चमकौर की गढ़ी ने बहुत दुख मनाया
बड़े साहिबजादों की शहादत पर पूरा ब्रह्माण्ड रुलाया
गुरु गोबिंद सिंह का युद्ध कौशल देखकर मुगल हुए हैरान
कैसे वो जीत पाते गुरु साहेब है ईश्वर के अवतार महान
गुरु गोबिंद सिंह ने गुरु होने का कर्तव्य निभाया
प्यारे पुत्रों को अपने सिंहों समेत शहीद कराया
छोड़ गए लाशें बिना कफ़न के अपने पुत्रों की
क्या कर पाती मोह माया उस दानी गुरु गोबिंद सिंह की
चमकौर गढ़ी बोल उठी गुरु गोबिंद सिंह को
क्यों नहीं बचा लेते निशानी अपने कुल की
गुरु गोबिंद सिंह जी बोले मुझे अपना फर्ज निभाना है
गुरु होने का कर्तव्य पुत्रों की शहादत द्वारा चुकाना है
शहीद पिता का पुत्र शहीद पुत्रों का पिता बन गया,
चमकौर गढ़ी में नया इतिहास रचा गया।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जिला - सांबा, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें