फ़ॉलोअर

बुधवार, 22 दिसंबर 2021

प्रभु यीशु मसीह

नमन मंच 🙏🙏🙏
विषय - प्रभु यीशु मसीह

प्रभु यीशु दीन दुखियों का सहारा, 
लगता है उनका दर्शन प्यारा । 

माँ मरियम की आंखों का तारा, 
ईश्वर का यह पुत्र बहुत न्यारा। 

प्रभु यीशु ने सबसे  प्यार करना सिखाया, 
सबको अपने गले लगाया। 

प्रभु यीशु ने नफरतों को दिलों से मिटाया, 
सबको एक ईश्वर संतान बताया। 

प्रभु यीशु ईश्वर का अवतार, 
उनकी अपरंपार  महिमा गाता समस्त संसार। 


स्वरचित एवं मौलिक

 अमरजीत सिंह
जिला - सांबा,  जम्मू कश्मीर




कोई टिप्पणी नहीं:

साधु-संत का संग

 साधु-संत का संग ,मिटाता कोटि पाप  वचन मान भक्ति कर, मिट जाता आपा भाव